Homeराज्यउत्तर प्रदेशसंभल पुलिस ने नकली देशी घी गिरोह का किया भंडाफोड़, 923 लीटर...

संभल पुलिस ने नकली देशी घी गिरोह का किया भंडाफोड़, 923 लीटर घी, उपकरण व पैकिंग सामग्री बरामद

Published on

यूपी संभल थाना धनारी पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली देशी घी बनाने और बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने मौके से 923 लीटर नकली देशी घी, पैकिंग उपकरण, भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री और वाहन बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त 1. आशु जैन पुत्र सुदेश जैन, निवासी माधवपुरम, मेरठ 2. सुदेश जैन पुत्र धर्मदास जैन, निवासी माधवपुरम, मेरठ 3. आरिवद पुत्र सईद, निवासी कुंभार मोहल्ला, मेरठ 4. प्रवीण जैन पुत्र राजेन्द्र जैन, निवासी गुराना रोड, बागपत 5. अंकुर कुमार पुत्र सेवक राम, निवासी गुराना रोड, बागपत ।अपराध का तरीका
अभियुक्त प्रवीण जैन के घर पर डालडा व रिफाइंड तेल का मिश्रण तैयार किया जाता था। घी की खुशबू के लिए इसमें एसेंस मिलाकर अमूल, मधुसूदन और मदर डेयरी ब्रांड की नकली पैकिंग में भरकर बाजार में बेचा जाता था। इसके अलावा, वे पिछले तीन वर्षों से मयूर नमक को टाटा नमक के पैकेट में भरकर बेच रहे थे। अभियुक्तों के पास से नेस्कैफे कॉफी के खाली डिब्बे भी बरामद हुए, जिनमें एक्सपायर कॉफी भरकर बेची जाती थी।

पुलिस ने बरामद की 38 पेटी अमूल देशी घी । 20 टिन मधुसूदन घी। 466 रेपर विभिन्न ब्रांडों । 05 मोबाइल फोन स्विफ्ट डिजायर कार (DL3CBL8550) छोटा हाथी टेम्पो (UP15HT 3379)
नकली घी बनाने के उपकरण: 2 गैस चूल्हे, 1 गैस सिलेंडर, बेट मशीन, 2 पैकिंग मशीन, 40 लीटर का भगोना, सिलाई मशीन, लोहे का प्रेस, एसेंस की बोतल, ब्रांड डाई, कैंची, टेप कटर, टेप, ग्लास, फेविकोल, विभिन्न ब्रांड के गत्ते के रेपर आदि।

👁 15.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

डीएम-एसपी का सड़क सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहन होंगे बंद, हूटर-प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई

फतेहपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि...

फतेहपुर में सपा की मासिक बैठक, 2027 मिशन और मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर रहा फोकस

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय फतेहपुर में जिला अध्यक्ष...

रसोई गैस सिलेंडर में भीषण धमाका, छत उड़ी; महिला और किशोर गंभीर रूप से झुलसे

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र के डडवन मजरे अढ़ावल गांव में शनिवार को...

महीने से बंद तुर्की पुल पर पहुंचे DM-SP, जल्द शुरू होगा आवागमन

फतेहपुर। जिले के किशनपुर कस्बे में बांदा जनपद को जोड़ने वाले तुर्की पुल के...

More like this