फतेहपुर। जिले के किशनपुर कस्बे में बांदा जनपद को जोड़ने वाले तुर्की पुल के पास मिट्टी धंसने से पिछले करीब छह महीने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराकर जल्द से जल्द आवागमन बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
तुर्की पुल फतेहपुर और बांदा जनपद को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर शुरू से सवाल उठते रहे हैं और आज भी बड़े वाहनों का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। अब पुल के पास मिट्टी धंसने से आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
डीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर जल्द पुल को चालू कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे दोनों जनपदों के बीच आवागमन सामान्य हो सके।
Trending Now
महीने से बंद तुर्की पुल पर पहुंचे DM-SP, जल्द शुरू होगा आवागमन
👁 15.8K views







