फतेहपुर। तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से एक बाइक में सवा दो मजदूर गंभीर घायल हो गए। जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जाफराबाद गांव के पास बाईपास में सोमवार दोपहर को तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से एक ही बाइक में सवार दीपू (29) पुत्र शीतलू प्रसाद तथा अंकित कुमार (22) पुत्र जगदीश दोनों निवासी ग्राम कोरईया कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। घायलों के परिजनों ने बताया कि दोनों मजदूरी का काम करते हैं और काम करने गए थे। इसी तरह कल्यानपुर थाना क्षेत्र हरदौल गांव निवासी संतोष कुमार अपनी 35 वर्षीय पत्नी सोनी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही यह लोग औंग थाना क्षेत्र के सर्विल लेन में पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे महिला घायल हो गयी, उपचार के लिए गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Trending Now
सड़क हादसों में तीन घायल ।






