Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘सपा सरकार में अयोध्या पर चलाई गई थी गोलियां’: अखिलेश के बयान...

‘सपा सरकार में अयोध्या पर चलाई गई थी गोलियां’: अखिलेश के बयान पर भड़के दयाशंकर सिंह, याद दिलाया इतिहास

Published on

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर जा रहे हैं। राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौका होगा जब अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। सपा प्रमुख के इस अयोध्या दौरे को लेकर राज्य में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी जहां अखिलेश यादव पर लगातार हमलावर है, वहीं समाजवादी पार्टी पलटवार करते हुए उनका बचाव कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

‘सपा सरकार में रामभक्तों पर चलाई गई थीं गोलियां’: दयाशंकर सिंह

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दीपोत्सव और दिवाली को लेकर दी गई हालिया टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के दौरान अयोध्या को क्या दिया था? आज अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ इतनी धूमधाम से मनाया जा रहा है कि दुनिया भर के लोगों को लग रहा है मानो कलयुग में त्रेतायुग जैसा माहौल हो और भगवान राम लौट आए हों। सपा शासनकाल में तो अयोध्या के विकास के लिए बजट तक आवंटित नहीं किया गया था। उल्टा उनके शासन में भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलाने के आदेश दिए गए थे। दयाशंकर ने कहा कि इस प्रकार से उनको इस मामले में नहीं बोलना चाहिए।

सपा ने ओवैसी के आरोपों पर किया पलटवार

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी अखिलेश यादव के आयोध्या दौरे पर सवाल उठाए थे। ओवैसी के आरोपों पर पलटवार करते हुए सपा के प्रदेश प्रेसिडेंट अबू आसिम आजमी ने मुंबई से कहा कि इससे उन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। आजमी ने कहा कि हम इस बार समाजवादी पार्टी की जीत और सरकार बनाने के लिए हर जरूरी काम करेंगे। अखिलेश यादव के लिए कोई नई बात नहीं है। सपा प्रमुख पहले इसलिए नहीं गए क्योंकि वहां बीजेपी का घमंड था।

अखिलेश को माफी मांगनी थी तो 6 दिसंबर को जाते : बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी

SP चीफ अखिलेश पर यादव के राम मंदिर दौरे को लेकर BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तंज कसा है। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव पहले भी अयोध्या का दौर कर सकते थे। लेकिन उन्होंने जो तारीख 12 दिसंबर चुनी है, उससे लगता है कि यह चुनावी मौसम में एक पॉलिटिकल स्टंट है। अगर वह अयोध्या जाकर हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं से माफी मांगना चाहते हैं, तो उन्हें 6 दिसंबर को जाना चाहिए।

👁 3.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सगाई में बजेगा कैलाश खेर का जादू, मंगेतर की एक पसंद ने बना दिया समारोह खास

मंत्री संदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है।...

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए तैयार हुए 110 घाट, नगर निगम ने किए खास इंतजाम

छठ पूजा को लेकर लखनऊ में नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली...

48 माह का मानदेय बकाया, भड़के शिक्षा प्रेरक; 21 नवंबर से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

फतेहपुर। 48 महीनों के लंबे इंतजार के बाद भी बकाया मानदेय का भुगतान न...

More like this

सगाई में बजेगा कैलाश खेर का जादू, मंगेतर की एक पसंद ने बना दिया समारोह खास

मंत्री संदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है।...

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए तैयार हुए 110 घाट, नगर निगम ने किए खास इंतजाम

छठ पूजा को लेकर लखनऊ में नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली...