Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसरकंडी में आवास के बदले करोड़ों की वसूली से अफसरों के होश...

सरकंडी में आवास के बदले करोड़ों की वसूली से अफसरों के होश उड़े लखनऊ से आई जांच टीम के सामने भ्रष्टाचार पर खुलकर बोले ग्रामीण लगी दर्जन भर टीमों ने की जांच,आवासों में ₹20-25हजार की हुई वसूली

Published on

फतेहपुर । जिले के असोथर विकास खंड के सरकंडी गांव में खुली भ्रष्टाचार की पोल।ग्राम प्रधान,सचिव कई सालों से कर रहे थे खेल।आवास देने के नाम पर लाभार्थियों से ₹20-25 हजार की की जा रही थी वसूली।मनरेगा में भी बड़ा घोटाला।करोड़ों के हुए कामों की ग्राम प्रधान ने लगा दी बाट।जाबकार्डधारी मजदूरों के खातों में बिना काम किये ही भेजा जाता था पैसा।₹500 देकर वापस लिया जाता था मजदूरों से पैसा।लखनऊ से आई जांच टीम के सामने खुलकर बोले ग्रामीण।सरकंडी के सैबंसी,मैकुआपुर, लंकापुर,बदलेवा का डेरा,तिवारी का डेरा,बुर्रा बगहा,लक्ष्मणपुर कुटी,सरकंडी खास,बलवंता का डेरा सहित तीन सैकड़ा से अधिक हैं मजरा।सत्ता की आड़ में ग्राम प्रधान ने भ्रष्टाचार की खुलकर की बैटिंग।नतमस्तक रहे अधिकारी‌।लोगों से होती रही लूट और चुप्पी साधे रहे अफसरों ने नहीं की कोई कार्रवाई।घर-घर जाकर डेढ़ हजार से अधिक आवासों की एक दर्जन टीमों ने की जांच।भ्रष्टाचार की कलंक गाथा सुन लखनऊ से आए अफसर भी रह गए दंग।जांच की गहरी पड़ताल से सरकंडी के भ्रष्टाचार की खुलेगी कलई।चरण बद्ध तरीके से खुलेगी भ्रष्टाचार की पोल।मनरेगा,स्वच्छता,आवास सहित विकास कार्यों में आए सरकारी खजाने की जमकर हुई लूट।सरकंडी की ही तर्ज पर जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी लूट का खुला है दरबार।मनमानी कर रहे प्रधानों सचिवों एवं ग्राम पंचायत सहायकों पर नहीं है कोई असर।विकास खंड के अधिकारियों-कर्मचारियों की सरपरस्ती में चल रही भ्रष्टाचार की फैक्ट्री।हिस्सा लेकर चुप्पी साधे रहते बीडीओ।जांच के नाम पर होती खानापूरी।विकास खंडो से लेकर ग्राम पंचायतों तक में भ्रष्टाचार का बोलबाला।सतही जांच को लेकर बड़ी कार्रवाई की जरूरत।जांच का भय दिखाकर ग्राम पंचायतों से वसूली करने वाले भ्रष्टाचार को देते बढ़ावा।अन्य जांचों से प्रधानों,सचिवों की कमाई की भी खुलेगी पोल।

👁 14.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

More like this

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...