Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसर्राफा व्यापारियों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा...

सर्राफा व्यापारियों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Published on

फतेहपुर। सर्राफा कारोबारी संघ एवं ज्वेलरी उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का नेतृत्व कुलदीप रस्तोगी उर्फ पप्पन ने किया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार से सर्राफा एवं ज्वेलरी उद्योग के हित में व्यावहारिक और व्यापार हितैषी नीति बनाए जाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि गोल्ड इंपोर्ट मैनेजमेंट को लेकर ऐसी नीतियां लागू की जाएं, जिससे बाजार में अनावश्यक भय और नकारात्मक संदेश न जाए। उन्होंने छोटे व्यापारियों, कारीगरों और श्रमिकों की आजीविका सुरक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकता में शामिल किए जाने की मांग की।

व्यापारियों ने देश में उपलब्ध आइडल गोल्ड रिसोर्स को बाजार में लाने के लिए प्रोत्साहन आधारित नेशनल एक्सचेंज पॉलिसी लागू करने पर जोर दिया। साथ ही पुराने सोने के एक्सचेंज ट्रांजैक्शन पर जीएसटी एवं कैपिटल गेन टैक्स में व्यावहारिक राहत देने की अपील की गई।

ज्ञापन में यह भी मांग उठाई गई कि पुराने सोने के वैध लेनदेन के लिए स्पष्ट, पारदर्शी और कानूनी रूप से सुरक्षित कंप्लायंस फ्रेमवर्क तैयार किया जाए, ताकि व्यापारी बिना किसी भय के कारोबार कर सकें। व्यापारियों का कहना था कि वर्तमान में कई नियम जटिल होने के कारण छोटे कारोबारी और कारीगर परेशान हैं।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाता है तो इससे ज्वेलरी उद्योग को मजबूती मिलेगी और हजारों छोटे व्यापारियों व कारीगरों को राहत प्राप्त होगी।

इस मौके पर आनंद स्वरूप रस्तोगी, उमेश सोनी, अमित सोनी, बृजेश सोनी, धर्मेंद्र गुप्ता, मोनू रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

👁 59.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

सुल्तानपुर में गरजे संजय निषाद, विपक्ष पर साधा निशाना,मीडिया पर भड़के मंत्री

यूपी के सुल्तानपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के...

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- मत भूलना! यूपी में कानून का राज है

Om Prakash Rajbhar Statement On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। राजभर ने सपा पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने और अपराधियों को शह देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता राज्य में फिर […]

More like this