Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसशक्त नारी ही समृद्ध प्रदेश की नींव: अनामिका - जीजीआईसी की छात्रा...

सशक्त नारी ही समृद्ध प्रदेश की नींव: अनामिका – जीजीआईसी की छात्रा को बनाया एक दिन की एसडीएम

Published on

फतेहपुर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सदर तहसील सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से नायब तहसीलदार लक्ष्मी वाजपेई, नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव के अलावा मुख्य अतिथि के रूप में निखार वूमेंस ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. माधुरी साहू ने हिस्सा लिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा को एक दिन के लिए उप जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठाकर जन समस्याओं का निस्तारण कराया गया। इस पहल ने न केवल छात्रा की प्रतिभा को सम्मान दिया बल्कि मिशन शक्ति अभियान की एक अनोखी मिसाल भी स्थापित की। एसडीएम ने कहा कि सशक्त नारी ही समृद्ध प्रदेश की नींव है। मिशन शक्ति का लक्ष्य हर महिला और बालिका को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाना है। नायब तहसीलदार ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता, शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर बल दिया। डॉ. माधुरी साहू जामवंत की भूमिका निभाते हुए बालिकाओं और महिलाओं को निरंतर प्रेरित कर रही हैं, उनका यह कार्य सराहनीय और प्रशंसनीय है। मुख्य अतिथि डॉ. माधुरी साहू ने कहा कि सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। हर लड़की में असीम शक्ति है, जरूरत है उसे अवसर और मंच देने की। यदि हर परिवार और समाज बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दे, तो वे देश का भविष्य बदल सकती हैं। इस मौके पर अंजू, अनामिका सिंह, नीता गुप्ता, वंदना द्विवेदी, संगीता द्विवेदी, आरजे पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सीमा बाजपेई, रीता सिंह तोमर, साधना चैरसिया, अर्चना अग्रहरि, मधु शर्मा, रेखा सरोज, राधा गुप्ता, नीलिमा सिंह तथा वरिष्ठ समाजसेवी ललिता रस्तोगी भी मौजूद रहीं। संचालन लेखपाल अनामिका सिंह ने किया।

👁 6.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

आरोग्य मेले में 58 मरीजों का हुआ उपचार, कुत्ता व बंदर काटने के दो मामले पहुंचे

फतेहपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में...

मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को असोथर पुलिस ने दबोचा

फतेहपुर-असोथर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों ने साझा किए युद्ध के यादगार पल

फतेहपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति,...

फल मंडी में सगे दो भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दोनों गंभीर

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुराइनटोला फल मंडी में शराब पीने के लिए...

More like this