Homeराज्यसांड़ ने पटककर युवक को मार डाला, सीसीटीवी में वीडियो हुआ वायरल,...

सांड़ ने पटककर युवक को मार डाला, सीसीटीवी में वीडियो हुआ वायरल, सींग में फंसाकर गिराया, पैरों से कुचला

Published on

यूपी के उन्नाव शहर के ईदगाह रोड पर सांड ने राह चलते एक युवक पर हमला कर उसे बेरहमी से मार डाला। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक की पहचान लोक नगर निवासी सुशील बाजपेयी पुत्र सतीश बाजपेयी के रूप में हुई है।

ऐसे हई घटना

सुशील अपने भतीजे के साथ ईदगाह रोड से गुजर रहा था। जैसे ही वह नसीम और अशरफ के घर के पास पहुंचा, एक उग्र सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सांड ने पहले सुशील को जमीन पर पटका और फिर अपने भारी पैरों से बेरहमी से कुचलना शुरू कर दिया। सुशील की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जिनमें उसका भतीजा भी शामिल था। उसने अपने चाचा को बचाने की कोशिश की, लेकिन सांड ने उसे भी दौड़ा लिया और घायल कर दिया।

अस्पताल में हुई मौत

घटना के बाद अशरफ ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाई और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुशील को गंभीर हालत में भर्ती किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, भतीजे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही सुशील के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईदगाह रोड पर पिछले कई दिनों से आवारा सांडों का आतंक बना हुआ है, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है।

👁 11.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this