फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक मनचले को बीच सड़क छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार शनिदेव मंदिर के पास साइकिल सवार युवक ने दो लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की।
घटना के दौरान लड़कियों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद उनके भाई ने भी पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद लड़कियों और उनके भाई ने मिलकर मनचले की जमकर पिटाई कर दी।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने लड़कियों की बहादुरी की सराहना की है।






