Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्कूल न जाकर गायब हुए दो मासूम, पुलिस ने बरामद कर परिजनों...

स्कूल न जाकर गायब हुए दो मासूम, पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर

फतेहपुर थाना असोथर क्षेत्र के कंधिया गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो मासूम बच्चे अचानक लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस की सक्रियता से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। कंधिया निवासी कमला देवी पत्नी चन्द्रपाल ने असोथर थाने पर पहुंचकर सूचना दी कि उसके पुत्र नीरज पाल (17) और अंशू पाल (08) स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन दोनों बच्चे स्कूल न जाकर अपना बैग गांव के मंदिर पर रखकर कहीं चले गए। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने परेशान होकर उनकी तलाश शुरू की।मामले की जानकारी मिलते ही थाना असोथर पुलिस हरकत में आ गई। उपनिरीक्षक अंकुश यादव और प्रदीप शर्मा अपनी टीम के साथ तलाश में जुट गए। काफी प्रयास के बाद शाम करीब 5 बजे दोनों बच्चों को कंधिया गांव के किनारे से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर राहत की सांस दी।गांव में बच्चों के अचानक गायब होने की सूचना फैलते ही दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस की तत्परता से मामला सुलझ गया और लोगों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने बच्चों को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए पुलिस का आभार जताया।

👁 15.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this