More
    Homeराज्यहादसे में दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत  दो लोग गंभीर रूप...

    हादसे में दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत  दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं,भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

    Published on

    उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे सहित आठ लोगों की मौत हो गई।हिसाब से पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया,
    यह हादसा जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं रोड पर हुआ, जब बरातियों से भरी बोलेरो कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। कार में दूल्हा सूरज पाल (20) समेत 10 लोग सवार थे, जिनमें से आठ की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन, रिश्तेदार और दो बच्चे भी शामिल है संभल जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी
    हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बोलेरो में फंसे घायलों को जेसीबी की मदद से निकाला गया और गंभीर घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही हादसे की वजह रही
    इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

    5.6K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    हर घर तिरंगा कार्यक्रम–2025 के सफल क्रियान्वयन की तैयारियों को लेकर DM ने अधिकारियों के साथ कि बैठक

    फतेहपुर-हर घर तिरंगा कार्यक्रम–2025 के सफल क्रियान्वयन की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट महात्मा...

    यमुना नदी में बाढ़ से तीनो तहसील में 19 गांव प्रभावित,कम हो रहा यमुना नदी का जल स्तर

    फतेहपुर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)  अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद फतेहपुर में यमुना नदी...

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिले कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों से आहत पीड़ितों ने बताई आप बीती

    फतेहपुर- प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में आज जनपद के कांग्रेसियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों...

    भारतीय परिधान का विदेशी महिलाओं में क्रेज, ताज सुरक्षा की महिला आरक्षी बनी मददगार लोग देख कर रह गए दंग

    भारतीय परिधान को विदेश में खूब सराहा जा रहा है भारतीय परंपरा के अनुसार...

    More like this