Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर102 एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव, गूंजी किलकारी।

102 एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव, गूंजी किलकारी।

Published on

फतेहपुर। बुधवार को करीब तीन बजे ब्लॉक अमौली के बिजौली गांव निवासी कविता देवी 30 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एम्बुलेंस बुलाई थी। जिसमें गर्भवती महिला को अस्तपाल ले जाते समय तेज प्रसव पीड़ा बढ़ जाने पर ईएमटी मोनी देवी ने सड़क के किनारे एंबुलेंस खड़ी करके अपनी सूझबूझ के साथ ऑनलाइन चिकित्सा डॉ सुरेन्द्र व परिजनों के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराया। उसके बाद ईएमटी मोनी देवी और पायलट संदीप सिंह ने जच्चा बच्चा को नजदीकी स्वाथ्य केंद्र अमौली में सुरक्षित भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर जच्चा के पति शिवराज एवं अस्पताल स्टाफ ने ई.एम.टी व पायलट की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया। एंबुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि 102 सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है। 102 एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं व दो साल तक के बच्चों को घर से सरकारी अस्पताल ले जाती है और वापस घर भी छोड़ती है। आकस्मिक स्थिति के लिए एम्बुलेंस में डिलीवरी किट उपलब्ध रहती है और एम्बुलेंस स्टाफ इसके लिए प्रशिक्षित हैं। इसलिए डिलीवरी के मामले में सभी 102 एम्बुलेंस का प्रयोग करना चाहिए। वहीं, 108 एम्बुलेंस सेवा से किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में सरकारी अस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस की मदद ली जा सकती है। यह सेवा भी पूरी तरह से निःशुल्क है।

👁 8.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this