Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर11 हजार वोल्ट लाइन के नीचे जर्जर बिजली पोल, हादसे का खतरा;...

11 हजार वोल्ट लाइन के नीचे जर्जर बिजली पोल, हादसे का खतरा; शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विभाग

Published on

असोथर (फतेहपुर)। नगर पंचायत असोथर में बिजली विभाग की लापरवाही बड़े हादसे को दावत देती नजर आ रही है। कस्बे में रमन सिंह के दरवाजे और आदर्श सिंह की दुकान के सामने लगा लोहे का बिजली पोल नीचे से पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसी पोल पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिससे स्थानीय लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार, पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह गल चुका है। गिरने से बचाने के लिए इसे पास में लगे दूसरे पोल से बांधकर किसी तरह खड़ा रखा गया है। लोगों का कहना है कि तेज बारिश या आंधी आने पर यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक जर्जर पोल नहीं बदला गया। विभाग की उदासीनता से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नया पोल नहीं लगाया गया तो जनहानि जैसी गंभीर घटना हो सकती है।

मामले में अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि उन्हें असोथर क्षेत्र का कार्यभार संभाले लगभग 10 दिन हुए हैं और यह मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं था। उन्होंने कहा कि टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाएगा। यदि पोल जर्जर पाया गया तो एस्टीमेट तैयार कर उसे बदलने की कार्रवाई की जाएगी।

👁 19K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फूल सिंह मौर्य के जन्मदिन पर 5 लोगों ने किया रक्तदान, चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने बांटे प्रशस्ति पत्र

​फतेहपुर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' के तत्वावधान में आज फूल सिंह मौर्य के जन्मदिन...

Rajendra Chaudhary Health: अखिलेश यादव के करीबी राजेंद्र चौधरी लोहिया अस्पताल रेफर, अब कैसी है उनकी तबीयत—

Rajendra Chaudhary Health Update: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और अखिलेश यादव...

बेसहारा गौवंशों से धान की पौध पर संकट छुट्टा पशु चट कर रहे धान की पौध, किसानों ने नगर पंचायत से लगाई गुहार

असोथर (फतेहपुर)। नगर पंचायत असोथर क्षेत्र में बेसहारा और छुट्टा गौवंश किसानों के लिए बड़ी...

असोथर के सरकंडी गांव में ग्राम चौपाल आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

असोथर फतेहपुर। विकासखंड असोथर की ग्राम पंचायत सरकंडी में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन...

More like this