Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर22 सैम बच्चों को पोषण पोटली, तीन गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई...

22 सैम बच्चों को पोषण पोटली, तीन गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई – मिशन शक्ति व पोषण माह के तहत हुआ कार्यक्रम ।

Published on

फतेहपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम व पोषण माह के अंतर्गत सैम बच्चों को 22 पोषण पोटली, तीन गर्भवती महिलाओ की गोद भराई का कार्यक्रम विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान द्वारा संपन्न कराया गया। महिलाओ एवं किशोरियों को घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीणन, बाल विवाह, स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जागरूक कराया गया। महिलाओ एवं किशोरियों को घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीणन, बाल विवाह, स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जागरूक कराया गया। स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार, मिशन शक्ति कार्यक्रम और पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतो में महिलाओं व बालिकाओं के स्वास्थ्य और पोषण, साफ सफाई, घरेलु हिंसा, बाल विवाह, सभी जरूरी हेल्पलाइन नंबर के बारे मे प्रधान तथा सी-3 संस्था के सदस्यों द्वारा सभी को जानकारी दी गयी। 23 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व 61 सैम बच्चों को पंचायत द्वारा पोषण पोटली वितरण किया गया। असोथर ब्लॉक के लिलरा ग्राम पंचायत में मिशन शक्ति के तहत एक प्रेरक अवेयरनेस चैपाल आयोजित की गई। जिसमें गाँव की चार महिला चैंपियनों को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों के टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों में जोड़कर सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में असाधारण योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें 110 ओपीडी परामर्श दिए गए और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही पारंपरिक समुदाय-केन्द्रित समारोह जैसे गोदभराई और अन्नप्राशन भी संपन्न हुए, जो मातृत्व और बाल स्वास्थ्य की देखभाल का प्रतीक हैं।

👁 8.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this