Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर29 जुलाई 2026: गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा) – गुरु ही ज्ञान, संस्कार...

29 जुलाई 2026: गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा) – गुरु ही ज्ञान, संस्कार और मोक्ष के मार्गदर्शकलेखक: शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

Published on

फतेहपुर । 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा), जानिए इसका धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व
भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है—
“गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥”
अर्थात गुरु ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं तथा वही साक्षात् परब्रह्म स्वरूप हैं। गुरु शिष्य को ज्ञान, संस्कार और सत्य का मार्ग दिखाकर उसके जीवन का निर्माण करते हैं।
इस वर्ष गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा) का पावन पर्व 29 जुलाई 2026, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु अपने आध्यात्मिक गुरु का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यह पर्व महर्षि वेदव्यास को समर्पित है, जिन्होंने वेदों का संकलन, महाभारत की रचना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा को व्यवस्थित रूप प्रदान किया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार महर्षि व्यास भगवान विष्णु के अवतारों में माने जाते हैं। उन्होंने एकमात्र वेद को चार भागों—ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद—में विभाजित कर मानव समाज के लिए ज्ञान को सुगम बनाया। महाभारत सहित 18 पुराणों की रचना का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है।
गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और आत्मचिंतन का भी दिन है। भारतीय परंपरा में माना गया है कि गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर जीवन को प्रकाशमय बनाते हैं।
गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से चातुर्मास का आरंभ होता है। प्राचीन काल में इस अवधि में संत-महात्मा एक ही स्थान पर रहकर साधना, प्रवचन और धर्मोपदेश करते थे। यह परंपरा आज भी अनेक मठों और आश्रमों में निभाई जाती है।
लेखक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के शब्दों में—
“मायामय भव-सिंधु है, फैला अगम-अपार।
बिना गुरुकृपा जा सके, कौन भला उस पार।।”
यह पर्व हमें गुरु के प्रति श्रद्धा, ज्ञान के प्रति समर्पण और भारतीय संस्कृति की महान परंपरा को आत्मसात करने का संदेश देता है।

👁 39.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...

हाथों में तख्तियां, जुबां पर EVM का विरोध: लखनऊ में AJP का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी (AJP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

More like this