Homeराष्ट्रीय60 लोगों का दलित परिवार बेघर:रामपुर में स्कूल के नाम पर तोड़े...

60 लोगों का दलित परिवार बेघर:रामपुर में स्कूल के नाम पर तोड़े गए घर, तीन महीने से सड़क पर रहने को मजबूर

Published on

रामपुर में एक स्कूल निर्माण की योजना के नाम पर 60 वाल्मीकि परिवारों को बेघर कर दिया गया है। ग्राम सूरजपुर थाना व तहसील टाण्डा में रह रहे इन परिवारों के घर 23 जनवरी को तोड़ दिए गए। तीन महीने से ये परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। पीड़ित परिवारों के पास जमीन से संबंधित खसरा खतौनी के दस्तावेज मौजूद हैं। संगठन के नेता रवि वाल्मीकि के अनुसार, शिक्षा केंद्र विचपुरी के लिए गाटा संख्या 341 पर प्रस्तावित भूमि पर अनावश्यक कार्रवाई करते हुए मकान तोड़ दिए गए। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावादस संगठन ने इस मामले में तीन बार ज्ञापन दिया है। संगठन ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना भी दिया। वर्तमान में सभी पीड़ित परिवार कचहरी परिसर में दरी बिछाकर रह रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं निकला तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

👁 71 views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर : गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष सुजानपुर प्रधान हेमलता पटेल ने पुलिस कर्मियों के साथ मनाई होली

फतेहपुर-  होली के पावन पर्व पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष एवं प्रधान सुजानपुर...

गांधीवाद के सफल शब्दशिल्पी: पंडित सोहनलाल द्विवेदी की 121वीं जयंती पर राष्ट्र का नमन

लेखक: शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी 5 मार्च 2026 को जनपद फतेहपुर ही नहीं, बल्कि समूचा देश...

होली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली...

More like this