Homeराष्ट्रीय60 लोगों का दलित परिवार बेघर:रामपुर में स्कूल के नाम पर तोड़े...

60 लोगों का दलित परिवार बेघर:रामपुर में स्कूल के नाम पर तोड़े गए घर, तीन महीने से सड़क पर रहने को मजबूर

Published on

रामपुर में एक स्कूल निर्माण की योजना के नाम पर 60 वाल्मीकि परिवारों को बेघर कर दिया गया है। ग्राम सूरजपुर थाना व तहसील टाण्डा में रह रहे इन परिवारों के घर 23 जनवरी को तोड़ दिए गए। तीन महीने से ये परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। पीड़ित परिवारों के पास जमीन से संबंधित खसरा खतौनी के दस्तावेज मौजूद हैं। संगठन के नेता रवि वाल्मीकि के अनुसार, शिक्षा केंद्र विचपुरी के लिए गाटा संख्या 341 पर प्रस्तावित भूमि पर अनावश्यक कार्रवाई करते हुए मकान तोड़ दिए गए। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावादस संगठन ने इस मामले में तीन बार ज्ञापन दिया है। संगठन ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना भी दिया। वर्तमान में सभी पीड़ित परिवार कचहरी परिसर में दरी बिछाकर रह रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं निकला तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

👁 1.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

फतेहपुर: डांस के दौरान तमंचे से फायरिंग कर भौकाल जमाना पड़ा महंगा, मंगल गिरफ्तार

फतेहपुर। डांस के दौरान तमंचे से फायरिंग कर सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने वाले...

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह पर फतेहपुर पुलिस का शिकंजा, फरार सदस्य अंकेश यादव गिरफ्तार

फतेहपुर में हथगांव थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते...

More like this