Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर69 वीं क्षेत्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता ब्लॉक बहुआ का हुआ भव्य आयोजन,...

69 वीं क्षेत्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता ब्लॉक बहुआ का हुआ भव्य आयोजन, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग

Published on

फतेहपुर- ब्लॉक बहुआ अन्तर्गत पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज बहुआ देहात ( सुजानपुर ) में प्रथम बार आयोजित हुई इस प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने किया शुभारंभ। शुभारंभ के दौरान इस विद्यालय निर्माण हेतु किए गए अपने संघर्ष और मेहनत को याद कर प्रधान हेमलता पटेल हुईं भावुक, प्रथम प्रधानी कार्यकाल के दौरान हेमलता पटेल ने बड़ी भागदौड़ और मेहनत उपरांत इस राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज को अपनी ग्राम पंचायत अंतर्गत बनवाने हेतु पाई थी सफलता बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय बनवाने हेतु प्रधान हेमलता पटेल द्वारा बहुआ देहात ( सुजानपुर ) की भूमि का हुआ था आवंटन,आज क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों बच्चे प्राप्त कर रहे सुगम शिक्षा, प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन प्रथम बार राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बहुआ देहात में आयोजित 69वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र,छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुजानपुर (बहुआ देहात) की ग्राम प्रधान व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने फीता काटकर किया इससे पूर्व विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । प्रधान हेमलता पटेल ने खिलाड़ियों को खेल के महत्व की जानकारी दी और खेल भावना से सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा करने का संदेश दिया । कहा कि जीवन का पहला सुख निरोगी काया है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। शिक्षा और खेल जीवन में बहुत जरूरी है। खेलों से हम स्वस्थ रह सकते हैं। अध्यक्ष हेमलता पटेल ने प्रतियोगी छात्र छात्राओं को शुभाशीष देते हुए अपने गांव क्षेत्र जनपद तथा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी क्रमवार सफलता हासिल कर नाम रौशन करने को प्रेरित किया | प्रतियोगिता में कई प्रतियोगियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दौड़, ऊंची कूद, जेवेलियन थ्रो, गोला फेंक आदि में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रबंधन समिति ने भी प्रतियोगियों की उपलब्धि पर गर्व जताया प्रधान हेमलता पटेल विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं शुभारंभ के दौरान इस विद्यालय निर्माण हेतु किए गए अपने संघर्ष और मेहनत को याद कर प्रधान हेमलता पटेल भावुक भी हुईं प्रथम प्रधानी कार्यकाल के दौरान हेमलता पटेल ने बड़ी भागदौड़ और मेहनत उपरांत इस राजकीय मॉडल इण्टर को अपनी ग्राम पंचायत में बनवाने हेतु पाई थी सफलता | बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय बनवाने हेतु प्रधान हेमलता पटेल द्वारा बहुआ देहात ( सुजानपुर ) की भूमि का हुआ था आवंटन,आज क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों बच्चे प्राप्त कर रहे सुगम शिक्षा, यह विद्यालय बड़ी नहर के पास बहुआ देहात में अवस्थित है | प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन | आयोजन के दौरान कार्यक्रम संयोजक व प्राचार्य दयाराम, देवेंद्र सिंह, रंजना, आदि विद्यालय के शिक्षकगण आयोजक अभिभावक तथा प्रतियोगी छात्र छात्राएं रहीं।

👁 6.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

More like this

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...