Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर8 वर्षीय किशोरी के साथ 60 वर्षीय वृद्ध मामा ने किया दुष्कर्म,...

8 वर्षीय किशोरी के साथ 60 वर्षीय वृद्ध मामा ने किया दुष्कर्म, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा ।

Published on

असोथर फतेहपुर

थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग किशोरी से 60 वर्षीय वृद्ध के द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी अनुसार असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि वह उसकी बहन की बेटी (परिवर्तित नाम) रचना 8 वर्षीय पुत्री रामदेव (परिवर्तित नाम) कल दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को अपने सहेलियों के साथ बकरी चराने गई थी। साथ में गई अन्य सहेलियां घर खाना खाने चली गई थीं। तभी साथ में बकरी चराने वाला गांव का ही रिश्ते में मामा सुरजा निषाद पुत्र स्व ननकवा निषाद ने बिटिया को अकेली देख पकड़कर मुंह दबाकर जबरन उसके साथ छेड़खानी और अंडर वियर उतारकर गलत काम करने लगा। साथ में बकरी चराने गई सहेलियां जब खाना खाकर वापस लौटी तो देखा तो सुरजा निषाद गलत काम कर रहा था, तब पीड़िता को छोड़कर भाग गया था। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई । परिजनों ने आरोपी के घर जाकर उलाहना दिया तो गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दिया। बिटिया की मौसी रानी देवी (परिवर्तित नाम) ने बताया कि पिता सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां कुछ दिनों पूर्व इलाज हेतु सूरत गई थी। नाना के यहां बिटिया अपने बड़ी बहन के साथ रह रही थी। वहीं पीड़िता व पीड़िता की मौसी और मामा ने पुलिस पर आरोपी को बचाने और कार्रवाई न करने व तहरीर बदलकर सादे कागज पर हस्ताक्षर की बात बताई। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले पर जांच पड़ताल शुरू किया है। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल जांच और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच सरकंडी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार निगम को सौंपी गई है। वहीं आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूंछताछ में जुट गई है।

👁 12.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this