Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमुजाहिद आर्मी का अगुवा रजा निकला फतेहपुर का  चार साल पहले घर...

मुजाहिद आर्मी का अगुवा रजा निकला फतेहपुर का  चार साल पहले घर छोड़ गया था केरल में ATS ने किया अरेस्ट

Published on

यूपी के फतेहपुर जिले राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी मोहम्मद रजा हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश का मास्टर माइंड निकला। ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि सोसल मीडिया में भी करता था दीनी पोस्ट। एटीएस द्वारा रजा को केरल से गिरफ्तार किया है। लेकिन उसके गांव के लोग अनजान है। गांव स्थित उसके घर पर मौजूद मां जमीला ने बताया कि पति जावेद की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। रजा समेत तीनो बेटे केरल में मजदूरी करते है। मां जमींला ने बताया की रजा घर से मुंबई कमाने की बात कहकर चार साल पहले गया था। बाद में उसके केरल जाने की सूचना मिली। वहां पर वह क्या करता था, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसे किस पुलिस ने और क्यों पकड़ा है, नहीं पता है। बता दें कि यूपी एटीएस ने सोमवार को हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप्प में चार लोगों को पकड़ा था।
ATS की पूछताछ में फतेहपुर के रजा निवासी अन्दौली का नाम मास्टर माइंड के रूप में सामने आया। एटीएस ने मंगलवार को रजा को केरल से गिरफ्तार किया है। अंदौली में उसके घर के आसपास के लोगों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि रजा ऐसा काम कर सकता है। हालांकि यह जब गांव में रहता था तो कम लोगों से बातचीत करता था।  मोहम्मद रजा की मां जमीला ने बताया कि सोमवार शाम को उसकी बेटे से मोबाइल फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि सबकुछ ठीक है। नमाज पढ़ने के वाद खाना खाने जा रहा है। इसके कुछ देर बाद एटीएस की टीम पहुंची और रजा के दोनों हाथों में हथकड़ी लगा दी। जमीला के मुताबिक, उसके पकड़े जाने की बात उसके दूसरे  बेटे जीशान ने गिरफ्तारी के कुछ देर बाद बताई ।मां की माने तो   रजा केरल में किसी कंपनी में काम करता है। साथ में उसका भाई जीशान और शहजाद भी वही मजदूरी करते हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा है। एक बेटे की मौत हो चुकी है।

👁 18.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this