Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरविजया दशमी के साथ मनाया गया संघ का स्थापना दिवस

विजया दशमी के साथ मनाया गया संघ का स्थापना दिवस

Published on

असोथर फतेहपुर

हिन्दू समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त करने के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई इसलिए संघ के 6 उत्सवों मे एक विजयादशमी उत्सव संघ धूम धाम से मानता है इसी क्रम मे फतेहपुर जनपद के असो थर मे संघ स्थापना दिवस मनाया गया कस्बे के राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम मे पारंपरिक शस्त्रों का पूजन किया गया कार्यक्रम मे संघ के खंड संघचालक असोथर , श्रीमान वीरेंद्र जी का पाथेय प्राप्त हुआ उन्होंने बताया नागपुर स्थित मोहिते के बाड़े नामक स्थान पर संघ की पहली शाखा लगायी गयी
मेडिकल की शिक्षा लेकर वापस आए परम पूज्य केशव बलिराम हेडगेवार जी ने जातियों मे बटे , विदेशी दासता का कस्ट झेल रहे समाज को संगठित कर मजबूत सशक्त राष्ट्र समाज का निर्माण करने को लेकर संघ की स्थापना की
1925 में जिस बीज़ को रोपित किया गया था आज वह वट वृक्ष के रूप मे समाज के विभिन्न क्षेत्र मे 32 से भी अधिक संगठनों को ऊर्जा प्रदान कर रहा है
आज देश भर मे 51740 स्थानो पर संघ की 83129 दैनिक शाखाएं तथा 32147 साप्ताहिक मिलन चलाए जा रहे साथ ही 1.29 लाख सेवा कार्य देश भर मे संघ द्वारा चलाये जा रहे संघ के इस शताब्दी वर्ष मे संघ पंच परिवर्तन के विषय पर कार्य कर रहा है जिसमें ग्रह संपर्क , हिन्दू सम्मेलन युवाओं के कार्यक्रम,  सामाजिक सद्भाव बैठक, अधिक से अधिक स्थानों पर शाखा व एकत्रीकरण के माध्यम से समाज मे सामाजिक समरसता,  पर्यावरण संरक्षण,  कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य विषयों पर जागरूक करेगा
आज समाज मे विघटनकारी शक्तियां कभी भाषा को लेकर कभी जाति को लेकर तोड़ने का कार्य कर रही हैं
लव जेहाद, धर्मांतरण, गजवा ए हिंद जैसे अभियान विधर्मियों  द्वारा चलाये जा रहे जिस पर सभी को ध्यान देना चाहिए कि कहीं हमारे समाज में ऐसे कुचक्र तो नहीं चलाये जा रहे ऐसे कुचक्र पर रोक ता भी लगेगी जब सोया हुआ हिन्दू समाज को अपनी जिम्मेदारियों का बोध होगा
इसलिए स्वार्थ से ऊपर निकलकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरना चाहिए तथा नजदीक स्थित संघ की शाखा संघ के कार्यक्रमों में अपनी भागेदारी होनी चाहिए आज समूचा विश्व भारत को आशा भारी नजरों से देख रहा है वह दिन दूर नहीं जब समूचे विश्व की अगुवाई भारत के कंधों में होगी हम विश्व गुरु थे विश्व गुरु रहेंगे बस आवश्यकता है आपने खोए अतीत को पहचाने और राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए कमर कसें 
अधिक से हिन्दू समाज का एकत्रीकरण हो हम सभी इस निमित्त अपनी जिम्मेदारी तय करें उन्होंने बताया आगामी 7 अक्टूबर को पथ संचलन व कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा कार्यक्रम मे स्वयंसेवको द्वारा एकल गीत ,सुभाषित , अम्रत वचन प्रस्तुत किए गए उपस्थित स्वयंसेवको ने संघ के दंड व पारंपरिक शस्त्रों का पूजा किया अंत मे संघ की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम मे खंड संघचालक वीरेंद्र जी कार्यवाह विक्रम जी, सह जिला प्रचार प्रमुख अम्बरीष जी, केशन पाल जी, सूरज जी, आदित्य जी, रज्जन जी, चंद्रभान जी,  विनोद जी,  विमल जी, राहुल जी,  प्रतीक जी, धर्मेंद्र जी,  जयदेव जी, हर्षित जी,  दिनेश जी ,दशरथ जी, व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे

👁 12.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...