Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरश्रीराम राज्याभिषेक 17 को, आपरेशन सिंदूर की थीम पर सजेगा मंच -...

श्रीराम राज्याभिषेक 17 को, आपरेशन सिंदूर की थीम पर सजेगा मंच – धार्मिक आयोजन के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का भी भाव होगा प्रदर्शित – अधिकारियों व कर्मचारियों को करेंगे सम्मानित, धर्म गुरूओं का मिलेगा आशीर्वाद ।

Published on

फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव राजगद्दी 17 अक्टूबर को पीलू तले चैराहे पर धूमधाम से मनाई जायेगी। इस बार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंच को भव्यता प्रदान करने के लिए आपरेशन सिंदूर की थीम से सजाया जायेगा जिससे धार्मिक आयोजन के साथ राष्ट्रभक्ति का भी भाव झलकेगा। कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक कर बनाई रणनीति।
उक्त निर्णय श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुये मंडल के अध्यक्ष फरहत अली सिददीकी ने कहा कि महानंद रामलीला कमेटी द्वारा परंपरागत राजगद्दी का कार्यक्रम पीलू तले चैराहा पर होता है जिसको इस बार बडी ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। मंडल के संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि ईद, बकरीद, नवरात्रि एवं विजयादशमी आदि पर्वों को जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सफलतापूर्वक संपादित कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजगद्दी के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। इसके लिये तैयारियां शुरू कर दी गई है। संचालन करते हुये मंडल के महामंत्री दिलीप मोदनवाल ने कहा कि 17 अक्टूबर को पीलू तले चैराहे पर होने वाले राजगद्दी कार्यक्रम को इस बार अलग अंदाज में मनाया जायेगा जिसमें आपरेशन सिंदूर की थीम पर स्टेज बनाया जायेगा जिससे धार्मिक आयोजन के साथ साथ राष्ट्रभक्ति का भी भाव प्रदर्शित हो। बैठक में संरक्षक उमेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, आडिटर राजीव पोरवाल, अजय साहू, विमल गुप्ता एडवोकेट, राजेश मोदनवाल संतोष मोदनवाल, घनश्याम विनय, मनोज सोनी, सत्येंद्र अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, आकाश मोदनवाल, आजम खान, गुलाम अली, नूर आलम, रोहित चैरसिया आदि मौजूद रहे।

👁 8.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this