यूपी के फतेहपुर जिले के तुरावली के पूर्व के रहने वाले हरिओम की रायबरेली के ऊंचाहार में चोर समझ कर शरारती तत्वों द्वारा पीट पीटकर 1 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है वहीं मृतक हरिओम वाल्मीकि की बहन कुसुम ने बताया घटनाक्रम में मेरे भाई का मर्डर हुआ है वह ससुराल जा रहे थे यह ऊंचाहार उनकी ससुराल है वहां जा रहे थे रास्ते में कुछ गुंडे या जो भी कहिए लड़के लोग ने उनको बांध कर मारा है जिस जगह पर वह गए हुए हैं वहां पर 112 की फोर्स भी खड़ी है पुलिस भी खड़ी है लेकिन वहां पर पुलिस कुछ कर नहीं रही है पुलिस की कस्टडी में होते हुए भी मेरा भाई मार कैसे खाया मेरा भाई तो चोर नहीं है ना कभी चोरी किया ना तो वह कैरेक्टर लेस है ना किसी बहन बेटी को छेड़ा है ऐसा तो है नहीं उसको यह मानिए की यह तो नहीं पता कि उसको क्यों चोरी का इल्जाम लगाया गया चोरी होता तो उसके पास कुछ तो समान होना चाहिए हाथ में कोई चीज या किसी का कोई सामान तो होना चाहिए हाथ में कुछ नहीं था जैसे गया था बस वही है पीट-पीट कर सोशल मीडिया पर देख रहे हैं कि बंद करके उसके गर्दन में लात रखें उसके पैर के दोनों टांगे चीर दी गई है और इतना मार रहे हैं बेल्ट चल रहे हैं लाठी चल रहे हैं उसके कल हम लोग गए हुए थे कार्रवाई के लिए करवाई थोड़ा सा कर दिया गया है लेकिन फिलहाल अभी तक यहां इस मामले पर पांच लोगों को दर्शाया जा रहा है लेकिन उसमें 5 से ज्यादा लोग हैं मांग यह है कि उनको फांसी की सजा होनी चाहिए और उनके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए जैसे आज हम भी लग रहे हैं वैसे वह लोग भी तड़पे तब ठीक है।
Trending Now
दलित युवक की पीट- पीटकर हत्या हमलावर बोल रहे बाबा की सरकार है






