Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकच्ची दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत - घटना...

कच्ची दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत – घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम ।

Published on

फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के मखव्वा गांव में रविवार की रात मकान की कच्ची दीवार गिरने से गुजर रहे चार बच्चे की मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला और उपचार हेतु सीएचसी धाता ले गए। जहां चिकित्सक ने दो मासूमों को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को उपचार हेतु मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  जानकारी के अनुसार मखव्वा गांव निवासी करीब प्रसाद के मकान की कच्ची दीवार बारिश के कारण जर्जर स्थिति में थी। कुछ बच्चे वहां से गुजर रहे थे। तभी दीवार ढह गई, जिसमें चार बच्चे मलबे में दब गए। हादसा होते ही आस-पास के ग्रामीण घटनास्थल में इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मेहनत व अत्यंत प्रयास के बाद मलबे से चारों को बाहर निकला गया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता ले गए। जहां चिकित्सक ने विष्णु (13), अभिषेक उर्फ कृष्णा (10) को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर ग्रामीण सकते में आ गए और घर पर मातम छा गया। वहीं घायल अक्षय व कुलदीप को प्राथमिक उपचार के बाद मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

👁 6.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this