फतेहपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जनसुनवाई, जागरूकता चैपाल व निरीक्षण आदि किया जाना है। महिला जनसुनवाई नौ अक्टूबर को ब्लॉक व तहसील स्तर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम व दस अक्टूबर को पूर्वान्ह ग्यारह बजे सदस्या द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) जीटी रोड में महिला जनसुनवाई की जाएगी तत्पश्चात जागरूकता चैपाल, बालिका/महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों आदि का निरीक्षण किया जाएगा।
Trending Now
राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई ।






