Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्रधान व सचिव मिलकर कर रहे भ्रष्टाचार: त्रितोष - प्रधान व पूर्व...

प्रधान व सचिव मिलकर कर रहे भ्रष्टाचार: त्रितोष – प्रधान व पूर्व प्रधान पर लगाए गए आरोप सच, भ्रष्टाचार की खोलेंगे पोल ।

Published on

फतेहपुर। बहुआ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चकइटौली की प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि व सचिव मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उनके द्वारा प्रधान व प्रतिनिधि पर लगाए गए आरोप सच हैं। इनके भ्रष्टाचार की पोल एक-एक करके खोलेंगे।
यह बात  भाजपा नगर मंत्री त्रितोष गुप्ता एडवोकेट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानपति चकइटौली प्रकाश चन्द्र गुप्ता द्वारा उन पर लगाए गए आरोप कि वह गलत शिकायत कर रहे हैं। प्रकाश चन्द्र गुप्ता कहते हैं कि इनको सारी जांचो में क्लीनचिट मिल चुकी है। जबकि वर्ष 2023 में मनरेगा लोकपाल ने मनरेगा के कार्यों में रिकवरी की घोषणा करते हुए प्रधान, सचिव व बीडीओ को दोषी करार दिया है। वर्ष 2023 में सचिव देवेन्द्र ने स्पष्ट लिखकर दिया कि प्रधान, पूर्व प्रधान द्वारा दबाव बनाकर फर्जी कार्यों में हस्ताक्षर बनवा रहे हैं। पूर्व प्रधान प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने अपने नाम से शौचालय का पैसा निकालकर गबहन किया है। जबकि वर्तमान प्रधान संतोषी देवी ने अपने पुत्र दिपांशु गुप्ता के नाम से शौचालय आनलाइन कराकर पास करवा लिया है। प्रधान व सचिव ने वृक्षारोपण के तहत मिलने वाले पौधों को दस से पंद्रह रूपए में बेंच दिया है। प्रधान संतोषी देवी व प्रधानपति उनके नाम से फर्जी सुलहनामा मनरेगा में लगाया है जिसमें मेरे हस्ताक्षर नहीं है। सचिव राजकुमार इतना बड़ा भ्रष्टाचारी है कि काफी ग्राम पंचायतों में इसकी रिकवरी निकली है परन्तु इसे सस्पेंड नहीं किया गया। इनके भ्रष्टाचार की पोल वह एक-एक करके खोलेंगे, और उच्चाधिकारियों तक मामले को पहुंचाया जाएगा।

👁 11.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this