Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकरवा चैथ: बाजारों में सुहागिनों की खरीदारी ने बिखेरी रौनक - चूड़ियों...

करवा चैथ: बाजारों में सुहागिनों की खरीदारी ने बिखेरी रौनक – चूड़ियों की खनक, मेंहदी की महक व साड़ियों की चमक ने बाजारों को त्योहारी रंग में रंगा ।

Published on

फतेहपुर। करवा चैथ के पावन पर्व से एक दिन पहले बाजारों में उत्साह और उमंग का माहौल है। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार और पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं जिससे शहर के प्रमुख बाजार चैक, चूड़ी गली, हरिहरगंज रंग-बिरंगे और चहल-पहल से भर गए हैं। चूड़ियों की खनक, मेहंदी की महक और साड़ियों की चमक ने बाजारों को त्योहारी रंग में रंग दिया है। महिलाएं नई डिजाइनर साड़ियों, लहंगे, जड़ाऊ आभूषण और मेहंदी के नए-नए डिजाइनों की खरीदारी में व्यस्त हैं। स्थानीय निवासी अर्चना मिश्रा ने उत्साह के साथ बताया कि करवा चैथ मेरे लिए बहुत खास है। आज मैंने लाल रंग की बनारसी साड़ी और चांद-सितारे वाली चूड़ियां खरीदीं। मेहंदी का डिजाइन भी बुक कर लिया है। वहीं दुकानदार विनोद गुप्ता ने कहा कि इस बार बाजार में रंग-बिरंगे करवे, डिजाइनर चूड़ियां और ट्रेंडी ज्वेलरी की मांग बहुत ज्यादा है। ग्राहकों के लिए हमने विशेष ऑफर भी शुरू किए हैं। बाजारों में खरीदारी के साथ-साथ महिलाएं घरों में पूजा की थाल सजाने और मिठाइयां तैयार करने में भी जुटी हैं। कई महिलाएं अपने पति के लिए उपहार भी खरीद रही हैं, जिससे बाजारों में पुरुषों की वस्तुओं की दुकानों पर भी रौनक दिख रही है। जिला प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और खरीदारी को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। करवा चैथ का यह पर्व न केवल सुहागिनों के प्रेम और विश्वास का प्रतीक बन रहा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति दे रहा है। कल (आज) चांद निकलने के साथ ही व्रत का समापन होगा। शहर की गलियां सुहागिनों की खुशी और उत्साह से गूंज उठेंगी।

👁 8.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this