Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगबन करने वाले डाक कर्मियों पर एफआईआर की मांग - पीड़ितों...

गबन करने वाले डाक कर्मियों पर एफआईआर की मांग – पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचा दी तहरीर

Published on

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव  स्थित डाकघर में हुए गबन की शिकायत को लेकर पीड़ित कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को संबोधित एक शिकायती पत्र सौंपकर गबन करने वाले डाक कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करके कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू व सनगांव निवासी मोईन खान की संयुक्त अगुवई में पीड़ित सदर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में संचालित डाकघर की शाखा में तैनात नीरज यादव व उनके सहयोगियों भूपेन्द्र सिंह, गिरीश श्रीवास्तव, अभिजीत सिंह व पोस्टमैन विकास साहू ने लगभग 150 लोगों का खाता खोलकर विभिन्न खातों में सुकन्या समृद्धि योजना, आरडी व एसबी खाता में हर माह रूपया लेकर पासबुक में मोहर लगाकर एन्ट्री करते थे। कई वर्षों तक नीरज यादव व उसके सहयोगियों ने लगभग 150 लोगों की पासबुक में एन्ट्री कर रूपया लेता रहा। विगत अप्रैल माह में नीरज व उसके सहयोगियों ने ग्रामीणों की नई पासबुक बनाने के नाम पर पुरानी पासबुक जमाई कराई और मई में दूसरी नई पासबुक देने को कहा। मई में नई पासबुक न मिलने पर जब डाकघर में पता किया तो जानकारी हुई कि नीरज छुट्टी में है। फिर पता चला कि खातों में पैसा ही जमा नहीं किया गया है। उनके साथ करोड़ो रूपए की ठगी की गई है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने डाकघर सनगांव के नीरज यादव, भूपेन्द्र सिंह, गिरीश श्रीवास्तव, अभिजीत सिंह व विकास साहू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर सुनील कुमार शुक्ला, मोहन कुमार, धर्मपाल, निर्मला, राम बहादुर, रामपाल, मो0 नदीम खां, एजाज हसन, खुशनुमा, अजीज, मेकीमा, रेमा देवी, गुलनाज बानो, शमा, कमरजहां, रेहाना, रकीमा बानो, जानकी देवी, अजहर अली, संगीता भी मौजूद रहीं।

👁 6.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this