फतेहपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किए जाने का मामला कोई आम नहीं इसके पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी संगठित लोगों द्वारा की जाती रही है लेकिन वह पुलिस के चंगुल से बच नहीं पाए मौजूदा समय में जिले के अशोथर थाना क्षेत्र इलाके में एक पूर्व प्रधान पति व उसके गुर्गो के द्वारा ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से बड़े पैमाने पर गाँजा की तस्करी किए जाने का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है बताया जाता है कि बांदा जिले के मरका इलाके से लेकर फतेहपुर जिले के यमुना तटीय ग्रामीण क्षेत्रों में हर रोज भारी पैमाने पर गाँजा की तस्करी किए जाने का सिलसिला जारी है पूर्व प्रधान पति ने अपने ग्रुप में महिला को भी शामिल कर रखा है । साथ मे निषाद विरादरी से तालुक रखने वाले कई गुर्गे भी शामिल है। लेकिन पुलिस इस पूरे मसले से अनजान बनी हुई है। ऐसा नही है कि पुलिस व SOG टीम को इसकी भनक न हो लेकिन राजनीतिक संरक्षण होने की वजह से सभी के हाथ ढीले पढ़ते जा रहे हैं।
फतेहपुर-कलीदार गाँजा पहली पसंद–अशोथर में गाँजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क महिला भी जुड़ी। एक पूर्व प्रधानपति व गुर्गो ने पूरे जिले में शुरू की सप्लाई नेपाल से जुड़े तार,सियासत का संरक्षण रसूखदार होने की वजह से पुलिस हो रही बौनी







