Homeराज्यउत्तर प्रदेशदिवाली पर एक दिन की होगी ‘विशेष यात्रा’, दोनों टाइम रहेगी खाने...

दिवाली पर एक दिन की होगी ‘विशेष यात्रा’, दोनों टाइम रहेगी खाने की व्यवस्था, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Published on

Diwali 2025: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या इस दीपावली 26 लाख दीयों से जगमगाएगी। दिवाली के इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) की ओर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए लखनऊ से अयोध्या का एक दिन का विशेष यात्रा पैकेज तैयार किया गया है। यानी सिर्फ 1500 रुपये देकर दीपोत्सव का साक्षी बना जा सकता है।

दिवाली के दिन विशेष यात्रा

पर्यटन मंत्री डॉ. जयवीर सिंह की माने तो यात्रा लखनऊ से 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होटल गोमती से शुरू होगी। इस दौरान रास्ते में दोपहर 2:30 बजे भोजन की व्यवस्था रहेगी। दोपहर करीब 3 बजे यात्रा अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद स्थानीय भ्रमण के साथ शाम 7.30 बजे राम की पैड़ी पर दीपोत्सव समारोह में यात्रा शामिल होगी। आयोजन के बाद यात्रा की वापसी होगी। साथ ही रास्ते में रात का भोजन भी दिया जाएगा।

कैसे करें यात्रा की ऑनलाइन बुकिंग

पर्यटन मंत्री डॉ. जयवीर सिंह का कहना है कि इच्छुक लोग पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग www.upstdc.co.in पर कर सकते हैं। यात्रा के दौरान स्थानीय गाइड अयोध्या की पौराणिक, धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रसंग साझा करेंगे।

पर्यटन विभाग की विशेष सचिव ईशा प्रिया के मुताबिक, UPSTDC द्वारा यह पहल हाल ही में नैमिषारण्य और अयोध्या के लिए शुरू किए गए सप्ताह के अंत के टूर की सफलता के बाद की गई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शुरू इस टूर में करीब 22 से 25 यात्री अयोध्या और नैमिषारण्य जैसे स्थलों की यात्रा कर रहे हैं।

👁 7.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मासूम भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर...

More like this

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...