यूपी के फतेहपुर में एक सिपाही ने पिता से पैसा की मांग किया जब पिता ने पैसा देने से मना कर दिया तो घर के दरवाजे पर सिर पर ईंट से कूचकर निर्मम हत्या कर दी।मृतक की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जिले के हुसैनगज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव के रहने वाले किशोर चन्द्र पटेल 70 वर्ष का पुत्र आदित्य पटेल 28 वर्ष जोकि कन्नौज जिला में सिपाही के पद पर तैनात है रविवार की रात में घर आया और अपने पिता किशोर चन्द्र से पैसे की मांग किया।पिता ने पैसा देने से मना कर दिया तो आदित्य पटेल ने घर के दरवाजे पर सिर पर ईंट से कूचकर निर्मम हत्या कर दिया।
हत्या करने के बाद शव के पास ही बैठा रहा।मृतक की पत्नी ज्ञानमती के सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।






