Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजिला अस्पताल पहुंची आयोग की उपाध्यक्ष, देखी व्यवस्थाएं - मिशन शक्ति...

जिला अस्पताल पहुंची आयोग की उपाध्यक्ष, देखी व्यवस्थाएं – मिशन शक्ति कन्या जन्मोत्सव के तहत 12 बच्चियों का मनाया जन्मोत्सव – भिटौरा ब्लाक में ग्राम चैपाल लगा दी योजनाओं की जानकारी ।

Published on

फतेहपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चैधरी ने जनपद भ्रमण के अंतर्गत मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिला अस्पताल का निरीक्षण, ब्लॉक भिटौरा में ग्राम चैपाल अंतर्गत पोषण पोटली वितरण, पीएचसी भिटौरा का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एनआरसी सेंटर, ओपीडी, लेबर रूम, महिला वार्ड, दवा वितरण केंद्र, डेंटल कक्ष, सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया।
डेंटल चिकित्सक के अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड कक्ष में ससमय अल्ट्रासाउंड करने के निर्देश संबंधित को दिए। एनआरसीसी में गंदगी पाए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 12 बच्चियों के साथ केक काट कर कन्या जन्मोत्सव मनाया। ब्लॉक भिटौरा में ग्राम चैपाल लगाकर गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरण, अन्नप्राशन और गोदभराई का कार्यक्रम किया गया। महिलाओं से संवाद कर ग्राम चैपाल में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यंमत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टाप सेन्टर, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल सेवा योजना एवं अन्य महिलापरक योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार एवं बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण टोल फ्री नम्बर 112, 181, 1098, 1090 आदि प्रमुख नम्बरों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए टोल फ्री नम्बरों के उपयोग के सम्बन्ध में व्यापक रूप से जानकारी उपलब्ध करायी गयी तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिटौरा का औचक निरीक्षण कर दवा, साफ सफाई को देखा और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएमएस, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

👁 9.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल,ट्रिपिंग और कटौती से,किसान-ग्रामीण परेशान

फतेहपुर-33/11 केवी असोथर विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडर—जरौली, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर, घरवासीपुर और...

More like this