Homeराष्ट्रीयबिजली कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन:ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट की नियुक्ति को...

बिजली कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन:ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट की नियुक्ति को रद्द करने की करी मांग

Published on

उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति ने “ज्ञापन दो अभियान पखवाड़ा” के तहत प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर सहित कई विधायकों को ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति का आरोप है कि पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट मेसर्स ग्रांट थॉर्टन की नियुक्ति रद्द करने की फाइल को जानबूझकर दबा रखा है। समिति ने बताया कि ग्रांट थॉर्टन पर अमेरिका में 40,000 डॉलर की पेनल्टी लग चुकी है, जिसे कंपनी ने स्वयं स्वीकार किया है। इसके चलते इंजीनियर ऑफ द कॉन्ट्रैक्ट ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और नियुक्ति रद्द करने की सिफारिश की है। लेकिन 4 दिन बीतने के बावजूद इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण में शुरू से ही भ्रष्टाचार की बू रही है। पहले कनफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट का प्रावधान हटाया गया और अब जिस कंपनी की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आया है, उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस” नीति की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी इस नीति की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रदेश भर में निजीकरण के खिलाफ आज व्यापक विरोध-प्रदर्शन हुए। राजधानी लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और विधायक जय देवी को ज्ञापन सौंपा गया। सिद्धार्थनगर में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे और गोंडा में राज्य मंत्री संजीव कुमार को ज्ञापन दिया गया। कई अन्य जिलों में भी विधायकों को ज्ञापन दिए गए। संघर्ष समिति ने साफ कर दिया है कि जब तक निजीकरण की प्रक्रिया को रोका नहीं जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

👁 796 views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this