Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभाकियू (अराजनैतिक) का प्रदर्शन, किसानों की पांच मांगें रही मुख्य सुबह 7...

भाकियू (अराजनैतिक) का प्रदर्शन, किसानों की पांच मांगें रही मुख्य सुबह 7 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, ब्लॉक अध्यक्ष बोले समाधान न हुआ तो अगले 9 दिसंबर को काशी गेस्ट हाउस पर अनिश्चितकालीन धरना

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की अगुवाई में सोमवार को असोथर विद्युत उपकेंद्र मुख्यालय पर किसानों ने पांच ज्वलंत समस्याओं को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगामी मासिक बैठक में काशी गेस्ट हाउस पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

धरने की अगुवाई करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम ने कहा कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, मगर प्रशासन मौन है। अबकी बार अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

किसानों की प्रमुख मांगें _ निर्माणाधीन मंडी का कार्य शीघ्र पूर्ण कर धान की तौल शुरू कराई जाए। समितियों में डीएपी खाद की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निजी दुकानों पर खाद-बीज की ओवररेटिंग पर रोक लगाई जाए।बीज गोदामों से पर्याप्त बीज उपलब्ध कराया जाए। ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों का कस्बे के अंदर आवागमन तत्काल रोका जाए।

किसानों ने यह भी कहा कि नगर पंचायत असोथर के आबादी क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट क्षमता के नंगे बिजली तार लगे हुए हैं, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने विभाग से इन्हें तत्काल बदलने की मांग की।

अधिकारियों ने धरना स्थल पहुंच आश्वासन दिया कि विभागों के संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों ने किसानों की कई बिंदुओं पर मांगों के निस्तारण और समय रहते समाधान का भरोसा दिया।

विद्युत उपखंड अधिकारी सुदामा प्रसाद ने कहा कि किसानों की बिजली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कृषि सुरक्षा इकाई प्रभारी शालू गौतम और बीज गोदाम प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि किसानों को प्रतिदिन पर्याप्त बीज उपलब्ध कराया जाएगा। सहकारी समिति सचिव मृदुल तिवारी ने कहा कि डीएपी खाद समिति में पहुंच गई है और कल से वितरण शुरू हो जाएगा।थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने घोषणा की कि सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक कस्बे के अंदर से कोई भारी वाहन नहीं गुजर सकेगा, ताकि स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्रों और किसानों के वाहनों का आवागमन सुचारू रहे। वहीं धान क्रय केंद्र प्रभारी अखिलेश यादव व प्रखर मौर्य ने कहा कि 15 नवंबर से 20 नवंबर के बीच धान की तौल प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

भाकियू अराजनैतिक के जोरदार धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। मंच पर महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रविदेव सिंह गौतम एडवोकेट, विनोद कुमार, महेश निषाद, पवन वर्मा, कुलदीप सिंह, अंशुमान सिंह, राजू सिंह, अजय सिंह, प्रमोद सिंह, राजेंद्र मिश्रा, गिरीश तिवारी, कमलाकांत दुबे, काशी प्रसाद गुप्ता, विमल गुप्ता सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

👁 10.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...