HomeUncategorizedFatehpur-तेज रफ्तार का कहर कार ट्रक से भिड़ी,दम्पत्ति समेत चार की मौत

Fatehpur-तेज रफ्तार का कहर कार ट्रक से भिड़ी,दम्पत्ति समेत चार की मौत

Published on

रिपोर्ट-आदर्श तिवारी

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा चार की मौत दो लोगों की हालत गंभीर

फतेहपुर । खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे बाईपास स्थित सुजानीपुर गांव मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कार आगे चल रहे डम्फर में पीछे से घुसने से चालक व एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकी एक मासूम व महिला समेत दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम जबकी घायलों को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया है।
जानकारी के अनुसार झांसी निवासी रामकुमार भार्गव 55वर्षीय पत्नी कमलेश 50 वर्षीय पराग चौबे 40 वर्षीय पुत्र अशोक, चारु पत्नी आदित्य भार्गव, पराग पुत्र अशोक चौबे 40 वर्षीय व अक्षत 10 वर्षीय पुत्र देवेंद्र रावत व चालक शिवम 35 वर्षीय के साथ कार में सवार होकर महाकालेश्वर में नदी में डूबे स्वजन की अस्थियां लेकर विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे थे, तभी भोर पहर जैसे ही कार सवार कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास स्थित सुजानीपुर मोड़ के पास पहुंचे कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे अज्ञात डम्फर में पीछे से जा घुसी, कार के परखच्चे उड़ गए,फलस्वरूप कार चालक शिवम 35 वर्षीय, रामकुमार भार्गव 55 वर्षीय, कमलेश भार्गव 50 वर्षीय, पत्नी रामकुमार, पराग 40 वर्षीय पुत्र अशोक समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकी चारु पत्नी आदित्य भार्गव व अक्षत रावत पुत्र देवेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गये, राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को हादसे के बावत सूचित कर मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जबकी घायलों को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत को देख प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों की हालत लगातार चिंताजनक बनी रही।
वहीं हादसे की खबर पाते ही मृतकों के स्वजनों में हाहाकार मच गया, जो कि रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गये,
हादसे के तुरंत बाद डम्फर चालक डम्फर समेत मौके से फरार हो गया, पुलिस फरार डम्फर व चालक की सुरागरशी में जुट गई है।
हादसे के बाद बीच सड़क में छतिग्रस्त वाहन पड़े होने से हाइवे की एक लेन में यातायात ब्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई, पुलिस ने क्रेन की मदद से छतिग्रस्त कार को सड़क मार्ग से हटवा सुरक्षित स्थान में खड़ी करवा बाधित यातायात ब्यवस्था को पुनः बहाल कराया।

मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस
खागा कोतवाली क्षेत्र की घटना

👁 2.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this