Homeराज्यउत्तर प्रदेशमथुरा–वृंदावन में गेस्ट हाउसों की बाढ़: किसकी शह पर मिल रही मंजूरी,...

मथुरा–वृंदावन में गेस्ट हाउसों की बाढ़: किसकी शह पर मिल रही मंजूरी, हादसे के बाद ही क्यों जागता है प्रशासन?

Published on

संवाददाता आलोक तिवारी

मथुरा–वृंदावन में बीते कुछ वर्षों में संकरी गलियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में 80–100 गज के छोटे प्लॉटों पर तीन से चार मंजिला होटल, लॉज और गेस्ट हाउस धड़ल्ले से खड़े हो गए हैं। सवाल यह है कि आखिर किसकी शह पर इन निर्माणों को अनुमति दी जा रही है, या फिर नियमों की खुली अनदेखी कर यह पूरा खेल चल रहा है? हालिया घटना के बाद प्रशासन की सक्रियता केवल एक होटल तक सीमित दिख रही है, जबकि ऐसे अनगिनत निर्माण शहर भर में मौजूद हैं जहाँ आग लगने या किसी अनहोनी की स्थिति में फायर ब्रिगेड का पहुंचना भी संभव नहीं है।
तंग गलियों में बने इन बहुमंजिला गेस्ट हाउसों में न पर्याप्त पार्किंग है, न फायर सेफ्टी के मानकों का पालन, न ही आपातकालीन निकास की समुचित व्यवस्था। पर्यटन नगरी होने के कारण यहाँ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक ठहरते हैं, ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सीधे तौर पर जनजीवन से खिलवाड़ है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि बिना नक्शा स्वीकृति, बिना अग्निशमन एनओसी और बिना मानक दूरी के आखिर निर्माण कैसे खड़े हो गए?
कई सामाजिक संस्थाओं ने प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप कर व्यापक जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि एक होटल पर कार्रवाई हो सकती है तो समान परिस्थितियों में बने अन्य होटल और लॉजों पर भी समान रूप से जांच होनी चाहिए। चयनात्मक कार्रवाई से यह संदेश जा रहा है कि प्रशासन केवल औपचारिकता निभा रहा है।
पंडित संजय पाराशर ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े करते हुए कहा कि “प्रशासन हर बार घटना के बाद नींद से जागता है। यदि समय रहते अवैध और असुरक्षित निर्माणों पर रोक लगा दी जाती तो आज ऐसी घटनाओं की नौबत ही नहीं आती। क्या संबंधित अधिकारियों को इन तंग गलियों में खड़े चार-चार मंजिला भवन दिखाई नहीं देते? यदि दिखाई देते हैं तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं होती? और यदि नहीं दिखाई देते तो यह प्रशासनिक विफलता है।”
उन्होंने आगे कहा कि “मथुरा–वृंदावन आस्था का केंद्र है, लेकिन यहाँ सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती। जिन अधिकारियों के कार्यकाल में यह अव्यवस्थित निर्माण हुए हैं, उनकी भूमिका की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। केवल एक होटल को सील कर देने से जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। जब तक पूरे शहर में सर्वे कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर समान और कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक यह कार्रवाई लीपापोती ही मानी जाएगी।”
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रदेश सरकार इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेकर व्यापक जांच कराएगी या फिर कार्रवाई एक-दो मामलों तक सीमित रह जाएगी? मथुरा–वृंदावन जैसे संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन नगर में सुरक्षा मानकों से समझौता किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। प्रशासन को यह तय करना होगा कि वह हादसों के बाद सक्रिय होगा या पहले से सतर्क रहकर जनसुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

👁 11.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this