Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरटीकर में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत हो गई तेज...

टीकर में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत हो गई तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)।

असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय खालिस पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कल्लू पासवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, अपाचे बाइक (यूपी 71 एवाई 9043) सवार पंकज पासवान (20) पुत्र स्व. राधेलाल पासवान निवासी हरनवा थाना असोथर, रिश्तेदारी से लौट रहा था। मेडी का पुरवा और टीकर के बीच सेंट वीएन इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास सामने से आ रही हीरो स्प्लेंडर (यूपी 71 बीके 7210) से उसकी भिड़ंत हो गई।
हीरो स्प्लेंडर सवार कल्लू पासवान (24) पुत्र चैतू निवासी सातों धरमपुर मजरे सूबेदार का पुरवा थाना असोथर, सुबह असोथर बाजार से घर लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कल्लू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई सनी (18) और सचिन (13) हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी। मां भिखनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कल्लू की दो बहनें भी हैं—गुड़िया (28) और गायत्री देवी। बड़ी बहन गुड़िया की शादी वर्ष 2018 में घूरी थाना थरियांव में हुई थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं तथा करीब एक बीघा खेत है।
वहीं दूसरे घायल पंकज पासवान का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मुकेश पूना में निजी कंपनी में मजदूरी करता है और सूचना मिलने पर घर के लिए रवाना हो चुका है।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 26.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

More like this

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...