Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकेएम विश्वविद्यालय में खेल और रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ कृदय-2.0 का...

केएम विश्वविद्यालय में खेल और रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ कृदय-2.0 का शुभारंभमुख्य अतिथि और वाइस चांसलर ने बैंडमिंटन खेलकर करवाया प्रतियोगिताओं को शुरू

Published on

संवाददाता आलोक तिवारी

मथुरा। केएम विश्वविद्यालय का वार्षिकोत्सव कृदय 2.0 खेल और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। छह दिवसीय कृदय 2.0 का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी के बड़े भाई देवी सिंह (डीएम) ने फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि देवी सिंह (डीएम) ने छात्रों को खेलों के महत्व और शारीरिक-मानसिक विकास में उनकी भूमिका पर प्रेरक उद्बोधन दिया।
विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने कृदय-2.0 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल जगत का हमेशा से गहरा संबंध रहा है, नियमित शारीरिक गतिविधियां मस्तिष्क के हिप्पोकैम्पस(सीखने और याददाश्त वाले हिस्से) के विकास को बढ़ावा देती हैं। जो छात्र खेलों में सक्रिय रहते हैं वे परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे ने कहा खेल न केवल छात्रों के शारीरिक विकास में मदद करते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रोफेसर डा. शरद अग्रवाल ने कहा कृदय 2.0 का दूसरा साल है, यह आयोजन विवि और मेडीकल कालेज के छात्रों की प्रतिभा को बाहर निकालने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे डाक्टर्स और छात्रों का मनोबल और आत्म विश्वास बढ़ा रहे।
इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति, मेडीकल प्राचार्य डा. एनसी प्रजापति, मेडीकल सुपीटेंट डा. अभय सूद, उपकुलसचिव सुनील अग्रवाल, प्रोफेसर डा. शरद अग्रवाल ने सरस्वती वंदना के बीच दीप प्रज्जवलित करके एवं मसाल जलाकर किया एवं प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को शपथ दिलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुती देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवी सिंह, वाइस चांसलर, मेडीकल प्राचार्य और मेडीकल सुप्रीटेंट, प्रोफेसर ने बैडमिंटन की पारी खेलकर किया। शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से खेल निदेशक आरके शर्मा, दीपक माथुर, बेटरिनरी कालेज के डाक्टर्स, मेडीकल कालेज के डीन, अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर, चिकित्सक सहित सैकडों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

👁 12.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

More like this

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...