Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअखिलेश यादव का BJP पर सीधा वार: “जनता की जेब भरी होगी...

अखिलेश यादव का BJP पर सीधा वार: “जनता की जेब भरी होगी तो ही मजबूत होगी अर्थव्यवस्था”

Published on

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक आम जनता के हाथ में पैसा नहीं होगा, तब तक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि माफियाओं की वजह से फतेहपुर जैसे जिले बदनाम हुए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि शंकराचार्य का अपमान कर सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को आहत किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में किस प्रकार की भाषा का प्रयोग हो रहा है, यह जनता देख रही है। उन्होंने सरकार पर किसानों की आय दोगुनी करने के वादे में विफल रहने का आरोप भी लगाया।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। गोरखपुर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि 19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई, जो गंभीर लापरवाही का उदाहरण है।

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि देश का बाजार विदेशी ताकतों के लिए खोला जा रहा है। गंगापुर परियोजना का निर्माण अब तक पूरा न होने पर भी उन्होंने सरकार को घेरा।

अंत में उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

👁 37.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

More like this