Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएकता में शक्ति: मानवता परिवार ने दिया ₹3.16 लाख का ऐतिहासिक सहयोग

एकता में शक्ति: मानवता परिवार ने दिया ₹3.16 लाख का ऐतिहासिक सहयोग

Published on

 Fatehpur -एकता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए मानवता परिवार के दानवीर सदस्यों ने स्वर्गीय महेंद्र प्रताप की मृतक नॉमिनी श्रीमती उर्मिला देवी के खाते में ₹3,16,000 (तीन लाख सोलह हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहयोग मात्र ₹200 प्रति सदस्य के योगदान से संभव हो पाया, जिसने साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

फतेहपुर जनपद के रियाज कॉलोनी, बर्मा चौराहा निवासी लेखपाल स्वर्गीय महेंद्र प्रताप के आकस्मिक निधन के बाद मानवता परिवार उनके परिजनों के लिए संबल बनकर सामने आया। संगठन के लगभग 1500 सक्रिय सदस्यों के सहयोग से यह पूरी धनराशि सीधे नॉमिनी के खाते में स्थानांतरित की गई।

संस्था के नियम और सहायता प्रावधान

संस्था के नियमों के अनुसार, 90 दिनों से अधिक सदस्यता रखने वाले सदस्य की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सक्रिय सदस्य के निधन की स्थिति में प्रत्येक सदस्य न्यूनतम ₹200 का सहयोग देता है।

इसके अतिरिक्त—

दुर्घटना की स्थिति में इलाज हेतु ₹1,00,000 तक की सहायता

गंभीर दुर्घटना अथवा गंभीर बीमारी की दशा में ₹10,00,000 तक सहयोग का प्रावधान


संस्था के संस्थापक हिमांशु कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी मानवता परिवार द्वारा स्वर्गीय सीताराम साहू के परिवार को ₹3,07,000 की सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने सभी सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को संकट की घड़ी में मजबूती देना है।

उपस्थित रहे गणमान्य सदस्य

इस अवसर पर संस्थापक हिमांशु कुमार, प्रदेश/मंडल प्रभारी अभिलाष कुमार, प्रयागराज जिला प्रभारी डॉ. दीपेश पटेल, फतेहपुर जिला प्रभारी अरुण सिंह, असोथर ब्लॉक प्रभारी पंकज सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह अनुराग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह पहल न केवल संकटग्रस्त परिवारों के लिए राहत का संदेश है, बल्कि समाज में एकजुटता और मानवता की सशक्त मिसाल भी है।

👁 27.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

More like this

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...