Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपुरानी रंजिश में घर पर चढ़कर मारपीट, चार घायल सेमरा मजरे टीकर...

पुरानी रंजिश में घर पर चढ़कर मारपीट, चार घायल सेमरा मजरे टीकर में दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से पीटा; जान से मारने की धमकी

Published on

नरसिंह मौर्य, असोथर।

थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा मजरे टीकर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा घर पर चढ़कर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा मजरे टीकर निवासी गुलाब सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद ने थाना असोथर में दी गई तहरीर में बताया कि 24 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे गांव के भुस्सू यादव पुत्र रामलाल, लाल सिंह पुत्र भुस्सू, सुमन पत्नी कल्लू एवं अभिषेक पुत्र कल्लू पुरानी रंजिश के चलते एकराय होकर लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पर चढ़ आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया और परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

मारपीट में गुलाब सिंह, उनकी पत्नी गीता देवी, भाई लाल सिंह तथा उदय सिंह पुत्र रामकेवल घायल हो गए। सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक शत्रुघ्न वर्मा को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पूर्व से आपसी विवाद चल रहा था, जिसे लेकर पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

👁 35.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

More like this