Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगया (बिहार) में ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ का सम्मान, शहीद चंद्रशेखर आजाद...

गया (बिहार) में ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ का सम्मान, शहीद चंद्रशेखर आजाद के वंशज ने किया सम्मानित

Published on

बिहार के गया में सामाजिक सेवा कार्यों के लिए संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। संस्था को यह सम्मान शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया, जहां स्वतंत्रता सेनानी Chandra Shekhar Azad के वंशज अमित आजाद तिवारी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सम्मान प्रदान किया।

संस्था द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों, विशेष रूप से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने की मुहिम को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। संस्था के सदस्य न केवल जिले में बल्कि प्रदेश स्तर तक जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं, जिसकी व्यापक सराहना की जा रही है।

सम्मान ग्रहण करने के लिए संस्था के प्रबंधक गुरमीत सिंह गया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य मानव सेवा है और आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करने का कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के सोनी कुमार वर्मा, अमृत, शुभम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा हरियाणा से महेश कुमार, दिल्ली से अंगद, अहमदाबाद से भूपेंद्र दवे, वाराणसी से प्रदीप इसरानी, होम्यो भाभा वाराणसी से आशुतोष सिंह तथा गाजीपुर से शीर्ष दीप भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में इस तरह की संस्थाएं जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण हैं और ऐसे सेवा कार्यों को हमेशा प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

👁 53.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर के 200वें स्थापना दिवस पर मानवता का संदेश, आचार्य महेश सिंह चौहान ने किया 100वां रक्तदान

फतेहपुर। जनपद के 200वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर विद्या मंदिर के समर्पित...

मुत्तौर में लाखों की चोरी के मामले में घटनास्थल पहुंचे एसपी अभिमन्यु मांगलिक, पीड़ित परिवार से की बातचीत

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में किराना व्यापारी के घर हुई लाखों...

ललौली में बुजुर्ग महिला हत्याकांड: घटनास्थल पहुंचे एसपी, दोबारा किया निरीक्षण, जल्द खुलासे के निर्देश

फतेहपुर के ललौली कस्बे के सौताना मोहल्ले में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले...

सदियों पुराना ज्ञान अब डिजिटल! यूपी में 15,890 दुर्लभ पांडुलिपियां संरक्षित, गीता प्रेस से वृंदावन तक ऐतिहासिक पहल

उत्तर प्रदेश की सदियों पुरानी साहित्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल रूप में...

More like this