Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर में फर्जी लूट का मामला: पुलिस ने हटाई लूट की धाराएं,...

फतेहपुर में फर्जी लूट का मामला: पुलिस ने हटाई लूट की धाराएं, आरोपी पर केस दर्ज गवाह की बढ़ी मुश्किले

Published on

फतेहपुर। शहर में चर्चित लूटकांड के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। भाजपा नेता पर हमले के मुख्य गवाह के साथ हुई मारपीट को लूट बताकर तहरीर देने के आरोप में पुलिस ने जांच के बाद लूट की धाराएं हटा दी हैं। अब मामले में फर्जी लूट की सूचना देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बाकरगंज निवासी इमरान ने 14 मार्च को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके साथियों के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में उसने कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इमरान भाजपा नेता से जुड़े एक चर्चित मामले में गवाह भी बताया जा रहा था।

घटना के बाद पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की तो सामने आया कि लूट की कहानी मनगढ़ंत थी। जांच में यह भी पाया गया कि घटना के दौरान केवल मारपीट हुई थी, जबकि लूट का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार, जांच में स्पष्ट हुआ कि लूट का आरोप गलत तरीके से लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे से लूट की धाराएं हटाकर फर्जी सूचना देने और भ्रम फैलाने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, आरोपी पक्ष का कहना है कि उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया था और उन्होंने शुरुआत से ही निष्पक्ष जांच की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👁 529.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this