Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर से चित्रकूट व कानपुर बस सेवा की मांग, परिवहन मंत्री से...

असोथर से चित्रकूट व कानपुर बस सेवा की मांग, परिवहन मंत्री से मिले चेयरमैन

Published on

फतेहपुर (असोथर)। असोथर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही परिवहन समस्या को लेकर नगर पंचायत असोथर के चेयरमैन नीरज सेंगर ने राजधानी लखनऊ में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए असोथर से चित्रकूट धाम और कानपुर महानगर तक नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने की मांग उठाई।

चेयरमैन नीरज सेंगर ने बताया कि असोथर क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर माह अमावस्या और एकादशी के अवसर पर चित्रकूट धाम स्थित कामदगिरि परिक्रमा के लिए जाते हैं। लेकिन सीधी बस सेवा न होने के कारण लोगों को निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ के साथ-साथ असुविधा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कानपुर महानगर शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा सुविधाओं का प्रमुख केंद्र है। इसके बावजूद असोथर से कानपुर के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें होती हैं। यदि यह बस सेवा शुरू होती है तो नगर पंचायत के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने चेयरमैन द्वारा रखी गई मांग और जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम नागरिकों को सुलभ, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

चेयरमैन नीरज सेंगर की इस पहल का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही असोथर से चित्रकूट और कानपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होगी, जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

👁 77K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this