Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: इश्क में अंधा जीजा बना हैवान! साली को भगाकर 3 लोगों...

फतेहपुर: इश्क में अंधा जीजा बना हैवान! साली को भगाकर 3 लोगों को कुचला” मौत पुलिस शिकंजे में आरोपी जीजा

Published on

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जीजा ने अपनी चचेरी साली को लेकर भागने के दौरान कार से कुचलकर तीन लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी दीपक सोनी करीब एक सप्ताह पहले अपनी नाबालिग चचेरी साली काजल (15 वर्ष) को भगा ले गया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। रविवार शाम को मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय चौकी में पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। हालांकि, काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद कोई समझौता नहीं हो सका।

पंचायत समाप्त होने के बाद दीपक साली को कार में बैठाकर वहां से निकलने लगा। इसी दौरान लड़की के परिजनों और अन्य लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसका पीछा करने लगे और कोरवां के पास कार को रोकने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब लोगों ने कार को घेरने की कोशिश की तो आरोपी दीपक ने अचानक तेज रफ्तार में गाड़ी आगे बढ़ा दी और सामने खड़े लोगों पर चढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

मृतकों की पहचान अन्नू सोनकर (35), अवध बिहारी सोनी (23) और सत्यवान सैनी (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक सोनी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

👁 229.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this