Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरट्रॉली पलटने से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, खेत में काम के...

ट्रॉली पलटने से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, खेत में काम के दौरान हादसा

Published on

फतेहपुर। जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मैकुआपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग किसान की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, किसान खेत में गेहूं लादने का काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली में क्षमता से अधिक वजन भर दिया गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे के समय किसान वहीं मौजूद था और ट्रॉली के नीचे दब गया।

परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

👁 47.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: खाद संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, विकास भवन का घेराव, बोले- “खाद नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा”

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने मानस रक्तकेंद्र में किया रक्तदान, जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पेश की मिसाल

​फतेहपुर:मानस रक्तकेंद्र में ए पॉजिटिव (A+) रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही सर्व...

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

असोथर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस...

More like this