फतेहपुर। सदर कोतवाली के अरबपुर बसंत कॉलोनी स्थित एक गेस्टहाउस स्थानीय निवासियों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। बताते हैं कि तालाबी नम्बर में संचालित यह गेस्टहाउस न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। इलाके के दर्जनों लोगों ने डीएम को शिकायत दर्ज कराई है। डीएम ने पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौपी है। साथ सख्त हिदायत दी है कि यदि तालाबी नम्बर में बना है तो इस पर बुलडोजर की कार्यवाई की जाए।
स्थानीय लोंगो का आरोप है कि गेस्टहाउस संचालक ने गुपचुप तरीके से परिसर में एक स्कूल की शुरुआत कर दी है, जबकि वहां पहले से ही मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित हैं।पास में ही स्थित एक मैरिज लान का निर्माण अवैध भूमि पर कराया गया है, जिसका न कोई बैनामा है और न ही कोई वैध दस्तावेज। कई बीघा भूमि पर खड़ा यह लॉन पूरी तरह से नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगो ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध तरीके से संचालित गेस्ट हाउस में बुलडोजर चलवा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई जाने की मांग की है।










