Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकेयर हेल्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ, आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध

केयर हेल्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ, आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध

Published on

फतेहपुर। शहर के जीटी रोड स्थित सदर अस्पताल के सामने केयर हेल्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवं पप्पू सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि अभय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक जांच केंद्रों के खुलने से आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

संस्थान के प्रबंधक आरिफ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि केंद्र में आने वाले मरीजों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह अल्ट्रासाउंड सेंटर अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित है, जहां विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

कार्यक्रम के दौरान जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, भाजपा नेता राजकुमार मौर्य, सपा नेता वसीम अंसारी, लकी अंसारी एवं बसपा नेता असलम शेर खान सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

संचालन कर रहे डॉ. अनिरुद्ध तिवारी एवं आशिफ ने बताया कि केंद्र में मरीजों को सटीक जांच और समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार में सहायता मिल सके।

👁 66.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अव्वल खंड-2 में अवैध खनन का बड़ा खुलासा,875 घनमीटर अवैध मौरंग खनन पकड़ा, पट्टा धारक पर 9.97 लाख का जुर्माना

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही...

रिक्शा जुलूस से आज फतेहपुर पहुंचेंगी राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने की अनोखी पहल, शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरेगा...

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रदेश सरकार डीजल-पेट्रोल की बचत और पर्यावरण...

NEET पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर। जिले की वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी आर्मी ट्रेनिंग सेंटर, फतेहपुर की ओर से देशभर में...

आंधी-तूफान पीड़ितों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम वित्त/राजस्व, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

फतेहपुर। जिले में आए तेज आंधी-तूफान के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में...

More like this