Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में रफ्तार का कहर: ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टर ने महिला को...

फतेहपुर में रफ्तार का कहर: ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

Published on

फतेहपुर: जनपद में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला असोथर थाना क्षेत्र के मेडी का पुरवा के पास सामने आया है, जहां एक बेकाबू ओवरलोड मौरंग से भरे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे जा रही महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास में लगा विद्युत पोल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रशासन की सख्ती न होने के कारण आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश जारी है।

👁 27.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में बीएससी की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों की डांट से आहत होकर उठाया कदम

फतेहपुर: जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के कालूखेड़ा गांव से एक दुखद घटना सामने...

तेज रफ्तार का कहर—कार पेड़ से टकराई, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां...

केयर हेल्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ, आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध

फतेहपुर। शहर के जीटी रोड स्थित सदर अस्पताल के सामने केयर हेल्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर...

लखनऊ: स्मार्ट मीटर विवाद पर बड़ा फैसला, प्रीपेड व्यवस्था खत्म, अब पोस्टपेड की तरह होगा संचालन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद...

More like this