Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशादी से इनकार करने पर युवती ने थाने में खाया जहर, मचा...

शादी से इनकार करने पर युवती ने थाने में खाया जहर, मचा हड़कंप थाने में जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती

Published on

फतेहपुर जिले के ललौली थाना में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आहत होकर थाने परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी हरियापुर गांव निवासी राजेश नामक युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पड़ोस में रहने वाले प्रदित्य पुत्र बलदेव ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर अपने साथ कानपुर ले गया। महिला का कहना है कि वह पिछले चार वर्षों से युवक के साथ रह रही थी और इस दौरान युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद करीब 20 दिन पहले उसने मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के मुताबिक वह युवक के गांव हरियापुर पहुंची, जहां उसके साथ अभद्रता भी की गई। इसकी शिकायत लेकर जब वह ललौली थाने पहुंची तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर उसने थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया।

जहरीला पदार्थ खाते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी तुरंत महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

👁 28.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक, डीएम ने दिए उपभोक्ताओं को राहत के निर्देश

फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की...

More like this

फतेहपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक, डीएम ने दिए उपभोक्ताओं को राहत के निर्देश

फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की...